उत्पाद पुलिस बहाली की दस सितंबर से होगी दौड़…

0
389

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। उत्पाद आरक्षी के रिक्ति को भरने को लेकर 22 अगस्त से विभिन्न केन्द्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारम्भ हुई थी। जो 02. सितंबर तक चली, इस दौरान 12 अभ्यर्थियों की दुखद मृत्यु हुई, जो दुर्भाग्यपूर्ण एवं पीड़ादायक है। राज्य सरकार ने चल रही परीक्षा की समीक्षा हेतु 03 सितम्बर से 05 सितम्बर 2024 तीन दिनों तक बहाली की प्रक्रिया को स्थगित करने का आदेश दिया गया थ। 05 सितंबर को मुख्यमंत्री, झारखण्ड हेमंत सोरेन के द्वारा इस प्रक्रिया की समीक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त उपरोक्त निर्णय लिए गए। एडीजी आरके मल्लिक ने उपरोक्त जानकारी पत्रकारों को दी। मौके पर डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम उपस्थित थे। एडीजी ने बताया कि दस सितंबर से छह केंद्रों में पुनः दौड़ शुरु होगी।

एक केंद्र के रूप में, चयन पर्षद 01, रांची (स्मार्ट सीटी क्षेत्र, रांची), चयन पर्षद 02, रांची, (झारखण्ड जगुआर, रांची), चयन पर्षद, 03. गिरिडीह (पुलिस केन्द्र, गिरिडीह), चयन पर्षद 04, हजारीबाग (जेएपीटीसी, पोस्ट में) चयन पर्षद, जमशेदपुर (सीटीसी, मुसाबनी)चयन पर्षद , साहेबगंज (झासपु वन) पर शेष अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारम्भ होगी। इन छः केन्द्रों पर जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा बीते 03 सितम्बर, 2024 से होनी थी, अब उन अभ्यर्थियों को प्रतिदिन तीन-तीन हजार की 10 से 11 सितम्बर, 2024 को होगी। उसी तरह छः केन्द्रों पर जो शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 सितम्बर, 2024 को होनी थी वो अब तीन-तीन हजार की 12 एवं 13 सितम्बर, 2024 को होगी।

आगे बताया गया कि चयन पर्षद 05. (चियांकी हवाई अड्डा), पलामू में कोई शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं होगी। वहां के शेष बचे अभ्यर्थियों जिनका परीक्षा 03 सितम्बर, 2024 से 09 सितम्बर, 2024 से होनी थी वे अब शेष छः चयन पर्षद में अलग-अलग स्थानों पर की जाएगी। ये परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर, 2024 को सम्पन्न होगी। इन सभी अभ्यर्थियों के लिए नया एडमिट कार्ड झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा अतिशीघ्र निर्गत किए जाएंगे। समीक्षा के दौरान यह बात स्पष्ट हुई कि अभी तक जिन अभ्यर्थियों की मृत्यु हुई है, उनके मृत्यु का कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की जांच हो रही है। यह अनुमान लगाया गया कि जिनकी भी तुरंत मृत्यु का प्रकरण हुआ है, उसका कारण सम्भवतः हृदय गति का रूकना हो सकता है। इसलिए यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रतिभागी जो आने वाले दिनों में शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होने वाले है।

अगर उन्हें कोई लम्बी बीमारी हुई हो अथवा कभी सांस फूलने की बीमारी हुई हो तो वे निश्चित रूप से अपने चिकित्सक से परामर्श कर लें। यदि उन्हें हृदय गति तेज होने की शिकायत रही हो अथवा दौड़ते समय कठिनाई होती है तो वे अपने चिकित्सक से परामर्श कर लें। सभी परीक्षण केन्द्रों पर प्राप्त मात्रा में आक्सीमीटर एवं रक्तचाप मापने का मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। जो भी अभ्यर्थियों को दौड़ के पहले कोई चिकित्सा की परेशानी हो तो वे अपना जांच करा लें। वहीं दौड़ वाले सेंटर पर ओआरएस और फल की व्यवस्था की जायेगी।