रामदास सोरेन ने ली चंपाई की जगह, बने जल संसाधन मंत्री, कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर और हफीजुल हसन के बदले गए विभाग

0
104

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। चंपाई सोरेन के इस्ती‍फे के बाद जहां एक ओर घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन को उनकी जगह मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। वहीं दुसरी ओर चंपाई सोरेन अपने पुत्र बाबुलाल के साथ भाजपा में शामिल होकर भगवा रंग में रंग गए। रामदास सोरेन को जल संसाधन और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही दो कैबिनेट मिथिलेश कुमार ठाकुर और हफीजुल हसन के विभागों में बदलाव किया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के हस्ताक्षर से उक्त आदेश जारी किया गया है।

झारखंड के केबिनेट मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग व मंत्री हफीजुल हसन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित पत्र में कहा है कि आपकी अनुशंसा को स्वीकार करते हुए मंत्रियों के विभागों का आवंटन किया गया है।

चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने घाटशिला विधायक रामदास सोरेन को उनकी जगह मंत्री बनाया है। राजभवन के दरबार हॉल में इन्हें सीएम हेमंत सोरेन की उपस्थिति में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।