न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलहर निवासी दिव्यांग अनिल दांगी के टीजीटी नियुक्ति में हुई गड़बड़ी को लेकर झामुमो चतरा जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति के नेतृत्व में पत्थलगड़ा दांगी समाज के लोगों ने की झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय से की मुलाकात। दांगी प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी, पत्थलगड़ा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार दांगी व गिद्धौर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा सहित अन्य ने मुलाकात के दौरान दिव्यांग अनिल दांगी को टीजीटी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित समस्या से अवगत कराया। सभी ने दिव्यांग के नियुक्ति को लेकर सहयोग करते हुए आवश्यक कदम उठाने की अपील की। वहीं समस्याओं से अवगत होने के बाद केंद्रीय महासचिव श्री पांडेय ने जल्द से जल्द नियुक्ति करवाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि अनिल दांगी नियुक्ति से चुकने के बाद काफी मायूस हैं और लगातार जिला व राज्य का चक्कर लगा रहे हैं। साथ ही विभाग द्वारा हुई गड़बड़ी के कारण नियुक्ति नहीं होने की अपनी समस्या हर जगह रखते नजर आ रहे हैं। फिर भी संबंधित विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गई है। मुलाकात करने वालों में दांगी समाज के पत्थलगड़ा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा दांगी, उपाध्यक्ष जगदीश दांगी, महासचिव अजय कुमार दांगी, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार दांगी आदि शामिल थे।