नगर भवन में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-2024 का आयोजन

0
79
नगर भवन में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-2024 का आयोजन
————————-
लोहरदगा। नगर भवन, लोहरदगा में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-2024 का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा मिलेट मिशन योजना, फसल सुरक्षा योजना, किसान समृद्धि योजना की विशेष जानकारी किसानों को दी गई। साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यत: बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा, कृषि की उन्नत तकनीक, पशुपालन विभाग की योजना, मत्स्य योजना, भूमि संरक्षण की योजना, दुग्ध विकास योजना पर विस्तृत चर्चा के साथ-साथ 05 किसानो को मृदा स्वस्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, जिला मत्स्य पदाधिकारी नीलम सरोज एक्का, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी संजय कुमार राम, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सीआईपीएम, झारखंड, रांची, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, तकनीकी सहायक, एनएफएसएम उपस्थित हुए। इसके साथ सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम,एटीएम,कृषक मित्र, प्रगतिशील किसान के साथ साथ जिले के सभी एफपीओ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में फसल बीमा 31.08.2024 तक युद्ध स्तर पर सीएससी सेंटर पर जाकर 1 रुपया का टोकन कटा कर बीमा कराने पर जोर दिया गया। साथ ही कृषकों द्वारा किट व्याधि सवालों का निष्पादन उक्त कर्मशाला में किया गया। इस मौके पर “एक पेड़ माँ के नाम” का भी शुभारंभ पौधा लगा कर किया गया।