
न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। भाजाप के चतरा से स्थानीय सांसद काली चरण सिंह ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का गंभीर अरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार विकास की जगह विवाद को स्थान देने का कार्य करती है। श्री सिंह सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही। इस दौरान बताया कि रांची के मोराबादी मैदान में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस रैली में चतरा जिले से 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। आक्रोश रैली में सभी मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
आक्रोश रैली युवा विरोधी राज्य सरकार के खिलाफ प्रतिवाद है। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इंडी गठबंधन की इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। यह न बेरोजगारों को रोजगार दे पाई ना ही स्थानीय नीति पर कोई ठोस कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति का मामला हो या प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन सभी विवादों में घिरे रहे हैं। लॉ एंड आर्डर दुरुस्त करने की बात कही गई थी, परंतु झारखंड और पूर्वाेत्तर राज्य में डेमोग्राफी चेंज हो गया है। बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी बहनों को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहे हैं। राज्य में कोई सुरक्षित नही है, भ्रष्ट प्रशासन तंत्र बेलगाम हो गई हैं।