कुष्ठ रोग खोज अभियान 28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगा
लोहरदगा।
उप विकास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में 28 अगस्त से 13 सितंबर 2024 चलने वाले कुष्ठ रोग खोज अभियान (2024-25) के प्रथम चक्र की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला परिषद सभागार में हुई इस बैठक में सिविल सर्जन लोहरदगा को इस कार्यक्रम की समीक्षा किये जाने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन को कम्युनिटी जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने, रोग को प्रारंभिक चिन्हित कर उपचार के लिए आवश्यक कारवाई करने, सहिया,आशा वर्कर,आंगनवाड़ी कर्मियों को इस अभियान में कार्य की जिम्मेदारी दिए जा के का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस अभियान में जन-जन तक पहुंचने के लिए पंचायत स्तरीय ग्रुप बनाएं। इस अभियान में कोई छूटना नहीं चाहिए। अभियान का उद्देश्य छुटे हुए रोगियों को शामिल कर उन्हें निरोगी बनाना है। इस कार्यक्रम को हमे मिल कर सफल बनाना है। बैठक में सिविल सर्जन लोहरदगा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।