राजीव गांधी ने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई : नेसार 

0
85
लोहरदगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री, राजीव गाँधी, भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुँचा दिया। मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद क़दम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए।हम भारत रत्न, राजीव गाँधी जी को उनकी जयंती पर  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।