भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य मनोहर गंझू उर्फ सोहन गंझू के घर पुलिस ने की कुर्की जप्ती

0
1118

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। कुंदा थाना कांड संख्या 30/2021 के नामजद अभियुक्त भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य मनोहर गंझु उर्फ सोहन गंझु के लातेहार जिला अंतर्गत बालुमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव स्थित घर अभियान चला कर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की। ज्ञात हो की 18 अप्रैल 2021 को कुन्दा थाना क्षेत्र अंतगर्त ग्राम खपिया धजवा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों को लक्षित कर क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से भाकपा माओवादी के वर्तमान सक्रिय सदस्य मनोहर गंझू उर्फ सोहन गंझू अपने साथियों के साथ मिलकर आईडी बम लगाया था। जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। वही इस संबंध में कुन्दा थाना कांड संख्या 30/2021 दर्ज किया गया था। इसी संबंध में न्यायालय के आदेश के आलोक में नक्सली के विरुद्ध कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई है।