चौती दुर्गा पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश सह शोभा यात्रा
इटखोरी(चतरा)। मंगलवार को इटखोरी प्रखंड अंतर्गत सोनिया, बलिया व एरकी सिलाड़ अवस्थित चोपिया बागी में चौती दुर्गा पूजा के सप्तमी तिथि पर कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। चोपिया बागी से निकली शोभा यात्रा माता भद्रकाली मंदिर स्थित मुहाने नदी पहुंची। जहा विधि विधानर्पूवक कलशो में जल भरा गया। इसके बाद पुनः कलश लेकर कलशधारी चोपिया बागी पहुंचा। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि झारखंड के प्रसिद्ध ईएनटी सर्जन डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन व जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी शामिल थे। इस दौरान डॉ. अभिषेक ने बताया गया कि हम सभी भगवान के द्वारा बनाए गए एक पुतले के समान हैं। मैने आज जीस मुकाम पर हूं वो भगवान का व माता-पिता का वरदान है। जब भी में सर्जरी करता हूं माता का आशिर्वाद जरूर लेता हूं। डॉ. अभिषेक के द्वारा चौती दुर्गा पूजा समिति को मंडप के लिए टाइल्स व मार्बल के लिए एक लाख रु का सहयोग राशि भी प्रदान किया। .डॉ. अभिषेक का पैतृक गांव चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत सोनिया गांव में पड़ता है। शोभा यात्रा में सिमरिया विस भाजपा पूर्व प्रत्याशी सुजीत भारती, मुखिया संघ अध्यक्ष रणजेय भारती, जिप सदस्य सरिता देवी, धनखेरी मुखिया संतोष राम, इटखोरी मुखिया युगेश्वर दांगी, भाजपा जिला महामंत्री भाजपा सतीश सिंह, भाजपा के देवकुमार सिंह, शिवकुमार राणाा, धूना मुखिया सोनी देवी, पंचायत समिति सदस्य पवन सिंह, शुरेस शर्मा, सचिदानंद प्रसाद, उदय सिंह, नीरज सिन्हा, सुधीर सिंह, राजीव नयन पांडेय, गौतम सिंहआदि शामिल थे।