Thursday, October 24, 2024

IAS अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग, समीरा एस. बनीं झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण संस्था की निदेशक-सह-सदस्य सचिव, , मनीष रंजन बने लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक, मनरेगा आयुक्त बने मंजूनाथ भजंतरी, विप्रा भाल बनीं राज्यपाल की प्रधान सचिव

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड सरकार ने चुनाव से पूर्व एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है।जिसमें मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल से लेकर राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी शामिल हैं। अरवा राजकमल को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है, तो नितिन मदन कुलकर्णी को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। अरवा राजकमल भवन निर्माण विभाग के सचिव के साथ झारखंड राज्य भवन निर्माण विभाग लिमेटड के प्रबंध निदेशक और झारखंड भवन नयी दिल्ली के स्थानीक आयुक्त का पदभार भी संभालेंगे.। विप्रा भाल राज्यपाल की प्रधान सचिव बनायी गयी हैं। मजूनाथ भजंतरी को मनरेगा आयुक्त की जिम्मेवारी मिली है। वहीं पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत समीरा एस. भा.प्र.से. (झा 2018) को अगले आदेश तक निदेशक-सह-सदस्य सचिव, झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण संस्था, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। समीरा एस. अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन, झारखण्ड, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य जलछाजन मिशन तथा निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, झारखण्ड, रांची के भी अतिस्थित प्रभार में रहेंगी। वहीं भवन निर्माण विभाग के सचिव मनीष रंजन को स्थानान्तरित कर लोक प्रशासन संस्थान रांची का निदेशक बनाया गया है। खाद्य सार्वजनिक विभाग के सचिव डॉ.अमिताभ कौशल को अब सूचना प्रद्यौगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावे योजना विकास विभाग के सचिव मस्त राम मीणा को पेयजल स्वच्छता विभाग का के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को नगर विकास विभाग के प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेवारी दी गयी है। पेय जल और स्वच्छता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव नियुक्ति किया गया है। वहीं, कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग के सचिव अबुबक्कर सिद्दीख का स्थानातरंण कर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया है। महिला और बाल विकास विभाग का सचिव मनोज कुमार को मद्य निषेध विभाग के सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आबकारी आयुक्त का पद संभालेंगे अमित प्रकाश

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव अमित प्रकाश को आबकारी आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है तथा वे झारखंड राज्य पेय निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर भी कार्य करते रहेंगे। जेएसएलपीएस, रांची के संदीप सिंह को रांची नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है तथा वे रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (आरआरडीए) के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित शैलेंद्र कुमार लाल को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी का मिशन निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। झारखंड, रांची के आबकारी आयुक्त सुनील कुमार सिंह को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का अपर सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है। अनन्या मित्तल, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को प्रशासक, स्वर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

संयुक्त सचिव, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग संभालेंगे रवि आनंद 

पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे रवि आनंद को संयुक्त सचिव, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार का प्रभार दिया गया है। दीपक कुमार दुबे, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गिरिडीह को संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड नियुक्त किया गया है।

पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे सौरभ कुमार भुवानिया को संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, झारखंड नियुक्त किया गया है। आलोक कुमार को संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची नियुक्त किया गया है। शताब्दी मजूमदार को अवर सचिव, वित्त विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावे अन्य कई को भी नई जिम्मेवारी दी गई है।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page