एनडीए के नामांकन सभा में लोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए शामिल, कहा जहां के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाना पड़ता है, ये शर्म की बात है, 500 वर्ष से टेंट में रह रहे रामललगा का मंदिर नरेंद्र मोदी ने बनाया

0
389

चतरा/सिमरिया। एनडीए प्रत्याशियों के लिए चतरा में थाना मैदान व सिमरिया में खादी ग्राम बोर्ड के मैदान में सभा का आयोजन किया गया। दोनो सभाओं में लोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाएं ताकि राज्य का विकास तीव्र गति से हो सके, आपके ही वोट का कमाल है कि आज भारत पूरे विश्व में मजबूती के साथ खड़ा है, हमारी केंद्र की सरकार ने महिलाओं के लिए शौचालय बनवाए, गरीब एवं लाचार लोगों की स्वास्थ्य के लिए 5 लाख तक के इलाज की व्यवस्था आयुष्मान कार्ड के तहत किया, ताकि पैसे के अभाव में कोई लाचार अपना इलाज करने से वंचित न रहे।

वहीं विश्व में सबसे अधिक बड़ी योजना के तहत 80 करोड लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। साथ ही 500 वर्षों तक प्रभु श्री राम टेंट में रहे लेकिन अब उनके लिए भव्य मंदिर का निर्माण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा सका है। आप सभी को बताना चाहता हूं कि न भारत का संविधान खतरे में है और ना ही आरक्षण। अगर आपको कोई बहकाता है तो उसके बहकावे में ना आएं और एनडीए के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाएं। सिमरिया में कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष दया निधि सिंह, नरेश सिंह, अनामिका देवी, सुजीत भारती, विनोद बिहारी पासवान, रजनी कांत सिन्हा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वहीं चतरा में भाजपा जिलाध्यक्ष आदि ने सभा को संबोधित किया।