* पशुपालन विभाग के अनुश्रवण समिति की टीम द्वारा घाघरा के विभिन्न पंचायतों में लाभुकों के आवास पहुंचे पशुपालकों से वस्तु स्थिति जानी*a

0
218

झारखण्ड/गुमला- पशुपालन विभाग के अनुश्रवण समिति की टीम ने घाघरा के कई पंचायतों में जाकर मंगलवार को निरीक्षण किया। जहां विभाग द्वारा दिए गए पशुधनों में सुअर, बकरी सहित अन्य पशुओं के लाभुकों के घर जाकर निरीक्षण किया। इस क्रम में% मौजूद अनुश्रवण समिति के दल में शामिल पर्यवेक्षक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पशुपालन विभाग के निदेशालय से अनुश्रवण समिति का गठन कर पूरे 24 जिलों में लाभुकों से मिलकर वस्तु स्थिति जानने का निर्देश प्राप्त हुआ। इसके बाद मंगलवार को हमने घाघरा प्रखंड के कई पंचायत में लाभुकों के यहां जाकर पशुधन की वस्तु स्थिति को जाना। साथ ही डॉ. विनोद कुमार ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योजना की जांच करना, वैक्सीनेशन की रख-रखाव, टीकाकरण में वैक्सीनेशन कितने हैं, साथ ही कृत्रिम गर्भाधान केंद्र की जांच भी हमारी टीम ने किया। वहीं मौजूद क्षेत्रीय कुकुट प्रक्षेत्र के डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत प्राप्त परिसंपत्ति क्या स्थिति है, वर्ष 2022 में पशुपालन विभाग द्वारा सुअर दिया गया लाभुक से मिलने पर स्थिति काफी बढ़िया पाई गई। वे अपने पशुधन को मेहनत कर खूब बढ़ाएं हैं। इधर बतातें चलें कि हाल के दिनों में लाभुकों को दिया गया बकरी व अन्य पशुधन की भी निरीक्षण किया गया जिनकी भी संतोष जनक स्थिति प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर सीमा एक्का, क्लर्क वितेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे