
तैलिक साहू समाज के युवा प्रखंड अध्यक्ष बने ईश्वरी
सिमरिया(चतरा)। शनिवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के प्रखंड इकाई युवा प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए सेव साव की अध्यक्षता में सिमरिया में बैठक की गई। जिसका संचालन प्रखंड सचिव करम साव ने किया। सर्वसम्मति से प्रखंड युवा अध्यक्ष ईश्वरी कुमार साहू, उपाध्यक्ष विजय कुमार साहू, खेमलाल साहू व रेनू साहू का चयन किया गया। जबकी सचिव प्रदीप कुमार साहू, कोषाध्यक्ष संजय कुमार एवं अर्जुन साहू। सत्येंद्र प्रसाद आर्य पूर्व उपाध्यक्ष बने रहे। मौके पर जिला संरक्षक एवं जिला परिषद सदस्य देवनंदन साहू, प्रमुख रोहन साहू, राजेश कुमार, अर्जुन प्रसाद साहू, रामकुमार साव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम देवी, अर्जुन प्रसाद साहू, लालो साहू, जगदीश साहू, रोहन साहू, रामनाथ साहू, भरत साव, भीमानंद प्रसाद, भद्रदेव कुमार, बसंत कुमार, सुगन साव व प्रदुमन साहू आदि उपस्थित थे।