Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

20 हजार रुपए रिश्वत लेते पुलिस पदाधिकारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार

On: July 23, 2024 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/लातेहार। मंगलवार को लातेहार जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बारियातू थाना में पदस्थापित एएसआई धीरेंद्र कुमार सिंह 55 वर्ष को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के टीम गिरफ्तार एएसआई से पूछताछ कर रही है। एसीबी के पलामू प्रमंडलीय कार्यालय ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञ​प्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया है कि लातेहार जिले के बारियातू थाने में अफीम रखने को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले में वादी जय कुमार राणा के भतीजे संतोष राणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कुछ दिनों के बाद गिरफ्तार पुलिस कर्मी द्वारा इसी कांड में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपए की मांग की जा रही थी। पैसे देने से इनकार कर देने के बाबजूद बराबर पैसे के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित ने तंग आकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू में इसकी ​शिकायत की, तो एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक द्वारा मामले का सत्यापन किया गया, जिसमें मामला सही पाए जाने पर एसीबी पलामू थाना कांड संख्या 06/2024 दिनांक 22 जुलाई 2024 दर्ज कर एसीबी की टीम ने दंडा​धिकारी एवं दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष पुलिस कर्मी धीरेंद्र कुमार को 20 हजार रुपए बतौर घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment