न्यूज स्केल डेस्क
रांची/लातेहार। मंगलवार को लातेहार जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बारियातू थाना में पदस्थापित एएसआई धीरेंद्र कुमार सिंह 55 वर्ष को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के टीम गिरफ्तार एएसआई से पूछताछ कर रही है। एसीबी के पलामू प्रमंडलीय कार्यालय ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया है कि लातेहार जिले के बारियातू थाने में अफीम रखने को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले में वादी जय कुमार राणा के भतीजे संतोष राणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कुछ दिनों के बाद गिरफ्तार पुलिस कर्मी द्वारा इसी कांड में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपए की मांग की जा रही थी। पैसे देने से इनकार कर देने के बाबजूद बराबर पैसे के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित ने तंग आकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू में इसकी शिकायत की, तो एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक द्वारा मामले का सत्यापन किया गया, जिसमें मामला सही पाए जाने पर एसीबी पलामू थाना कांड संख्या 06/2024 दिनांक 22 जुलाई 2024 दर्ज कर एसीबी की टीम ने दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष पुलिस कर्मी धीरेंद्र कुमार को 20 हजार रुपए बतौर घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
20 हजार रुपए रिश्वत लेते पुलिस पदाधिकारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार

By newsscale
On: July 23, 2024 8:22 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 835657
Total views : 2546915