झामुमो की हुई पंचायत स्तरीय बैठक, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

0
256

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। रविवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बलबल मां बागेश्वरी मंदिर परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पंचायत स्तरीय बैठक हुई। जिसमें पार्टी के सिमरीया विधानसभा नेता मनोज चंद्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता व संचालन शशि कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में सांगठनिक मजबूती, सदस्यता अभियान, ग्राम स्तर पर 15 महिला व 15 पुरुष को संगठन मजबूती को लेकर जोडने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे महाकांक्ष्यी योजनाओं को ग्रामीणांे तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे आगमी विधान सभा चुनाव पर भी चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई। बैठक में आलोक रंजन, चंद्रदेव साहू, मुखिया बिनोद महतो, यदुनन्दन पांडेय समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।