न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत सोमवार को पत्थलगड़ा प्रखंड के दुम्बी गांव स्थित भगवती मंडप में अषाढ़ी पूजा ग्रामीणों द्वारा की गई। पूजा में गांव के पाहन धनेश्वर भुईया व जुगेश्वर प्रजापति के नेतृत्व में भगवती मंडप के पास पूजा स्थल पर विधिविधान के साथ पूजा की गई। इसके तहत सिदूर, अरवा सूता, अनुष्ठान, जलाभिषेक कर मानसून का स्वागत करते हुए भगवा से अच्छी बारिश की कामना की गई। मान्यता है कि विधिविधान से अषाढ़ी पूजा करने के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश होती है और धान की रोपनी लोगा प्रारंभ करते हैं। पूजा का सकारात्मक प्रभाव धान खेती पर पड़ता हैं। मानसून के साथ-साथ खेती भी अच्छी होती है। पाहन पूरे गांव का भ्रमण कर मान्यता के अनुरुप अक्षत का भी वितरण किया। पूजा कार्यक्रम में किशोर सिंह आदि ग्रामीणों ने सहयोग किया।