Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्य के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री सत्यानन्द भोगता पहुंचे कुंदा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, दिवगंत मधेश्वर यादव के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
 कुंदा(चतरा)। रविवार को राज्य के श्रमनियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोगता पांचवीं बार मंत्री बनने के बाद कुंदा प्रखंड पहुंचे। मंत्री श्री भोगता के साथ राजद प्रदेश सचिव सह चतरा विधानसभा के भावी प्रत्याशी रश्मि प्रकाश भी उपस्थित थीं। वहीं कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्याय स्थित महावीर मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम मंत्री का फूल माला व बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत हुए व प्राथमिकता के आधार पर जल्द निदान करने की बात कही। इसके उपरांत प्रखंड क्षेत्र के मेदवाडीह निवासी दिवगंत मधेश्वर यादव के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए सरकारी स्तर पर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। ज्ञात हो की दिवगंत मधेश्वर यादव के पत्नी की मौत पिछले एक वर्ष पूर्व हो चुकी है। इस दौरान मंत्री के साथ राजद प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव, बीडीओ विवेक कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत भारी संख्या में लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

डीसी ने किया मतदाता सूची SIR का स्थलीय सत्यापन, फॉर्म-6 आवेदनों की जांची शुद्धता

भेल कर्मियों का एनटीपीसी गेट जाम, 27 नवंबर से हटाए जाने के विरोध में धरना

 NTPC परिसर में युवक की संदिग्ध मौत, 10 दिन पहले ही की थी नौकरी ज्वाइन

Leave a Comment