
न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशीकेवाल में कार्यरत सहायक शिक्षक विमल कुमार के पत्नी की मौत इलाज के दौरान रांची के मेदांता हॉस्पिटल में शनिवार सुबह हो गई। इधर ख़बर सुनते ही पुरे गांव में मातम छा गया। शनिवार शाम को स्थानीय घाट में अन्तिम संस्कार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को बाइक पर सवार होकर हंटरगंज से वापस अपने गांव कशीकेवाल पति-पत्नी जा रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनो घायल हो गए थे और तत्काल इलाज के लिए हंटरगंज सामुदाइक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती किया गया। जहां स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया और रांची के मेदांता हॉस्पिटल में दो दिन के बाद सहायक शिक्षक के पत्नी की मौत हो गई।