लोहरदगा। लोहरदगा वन प्रमंडल पदाधिकारी के रूप में बुधवार को भारतीय वन सेवा अधिकारी (2011) अभिषेक कुमार ने निवर्तमान डीएफओ अरविंद कुमार से विधिवत पदभार ग्रहण किया। वही निवर्तमान डीएफओ अरविंद कुमार को विदाई दी गई। उनका स्मार पत्र रेंजर अरुण कुमार ने पढ़ी। इस मौके पर सभी वनकर्मी भावुक नजर आए। निवर्तमान डीएफओ अरविंद कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए सभी की आंखे नम दिखाई दी। वही विदाई सह स्वागत कार्यक्रम का संचालन प्रभारी वनपाल किशोर नंद कुमार ने किया। इस मौके पर नए डीएफओ का स्वागत निवर्तमान डीएफओ, रेंजर, प्रभारी वनपाल, वनरक्षियो और कर्मियों ने पुष्प गुच्छ देकर किया। मौके पर उन्होंने सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर नए डीएफओ अभिषेक कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि हमसब मिलकर एक टीम के साथ कार्य करे। वनो के विकास कार्य व वन सुरक्षा पर ततपरता के साथ कार्य करें। वनों की सुरक्षा और वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाएगा। वही निवर्तमान डीएफओ अरविंद कुमार ने कहा कि स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। मेरा 3 साल 6 महीने का कार्यकाल रहा । जो काफी अच्छा रहा। अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में प्रमंडल को गति देने की कोशिश किया गया है। नए पदाधिकारी से आशा है कि वे अच्छा कार्यकाल गुजारेंगे और सभी से समन्वय स्थापित कर कार्य को गति देंगे। सभी ने भरपूर सहयोग किया है उसके लिए धन्यवाद और अपने कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। मौके पर रेंजर अरुण कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रभारी फोरेस्टर किशोर नंद कुमार, गौतम राम, हीरालाल उरांव, बिपिन कुमार, महावीर उरांव, वनरक्षी मुकेशचंद्र प्रजापति, पंकज सिंह, विक्की कुमार, रिषि कुमार, लाल अनूप नाथ शाहदेव, रमेश भगत, सरिता खाखा, कमला लकड़ा, प्रधान लिपिक प्रेमलाल मिंज, लेखपाल अमित कुमार, सहायक लिपिक रामलाल राम, प्रकाशचंद मुंडा, रितेश खेस, सुनीता बेक, कुंजन कुमारी, संजीव तिवारी, राजीव भगत, रामनाथ महली, सुरेंद्र कुजूर, अमित कुजूर समेत अन्य मौजूद थे।