जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में नशा उन्मूलन पर जागरूकता शिविर का आयोजन  

0
69

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची व जिला विधिक सेवा प्राधिकार    चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देश पर बुधवार को सिमरिया प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में नशा उन्मूलन पर जागरूकता शिविर का आयोजन  किया गया। निर्देशानुसार विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद एवं रंजन कुमार मिश्रा के द्वारा प्रखंड के अनुसूचित जाति बालिका उच्च विद्यालय सिमरिया एवं शीला में संचालित संत थॉमस स्कूल में नशा उन्मूलन पर जागरूकता शिविर कर नशा से होने वाले नुकसान से संबंधित जानकारी बच्चों को दी गई। इस दौरान अजा विद्यालय के प्राचार्य राम प्रवेश केवट के द्वारा नशापान से सामाजिक, आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक हानि से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि अधिकांश अपराध नशा के सेवन के बाद ही होते हैं। नशा की आदत से छुटकारा पाने के लिए पुनर्वास केंद्र एवं नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्था सरकार के द्वारा की गई है। जागरुक्ता व जानकारी के अभाव में आज 9 से 10 वर्ष के किशोर भी नशा का सेवन कर रहे हैं। विधिक कार्यकर्ता श्री शर्मा ने बताया कि नालसा के द्वारा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा के उन्मूलन के लिए विधि सेवाएं योजना 2015 तैयार की गई है। लोगों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की भी जानकारी दी गई।