स्थाई लोक अदालत सह राजस्व शिविर का आयोजन

0
154

स्थाई लोक अदालत सह राजस्व शिविर का आयोजन

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर/पत्थलगड़ा(चतरा)। मंगलवार को गिद्धौर व पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के तत्वाधान में स्थाई लोक अदालत राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्थाई लोक अदालत के प्रथम सदस्य अरुण कुमार, द्वितीय सदस्य संजय कुमार सिन्हा व बीडीओ सह सीओ राहुल देव मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के तत्वाधान में स्थाई लोक अदालत का आयोजन किया गया है। लोक अदालत में दाखिल खारिज, शुद्धिकरण, जमीन अधिग्रहण, मुआवजा सहित राजस्व संबंधी मामले को लेकर विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई। वहीं शिविर में एका दुक्का मामला ही आया। शिविर में मुखिया जगदीश यादव, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव, दिनेश भारती समेत अन्य मौजूद थे। वहीं पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में भी स्थई लोक अदालत राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावे मुखिया आदि शामिल हुए।