जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामें का आयोजन, राज्य के श्रम मंत्री, उपायुक्त, जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल खेल के क्षेत्र में झारखंड ने देश और दुनिया में कई पदक जीते हैंः श्रम मंत्री क्षेत्र का विकास और खेल प्राथमिकताओं में हैः डीसी रमेश घोलप. जिले के खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चतरा का परचम लहराया हैः जिप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी.

0
212

जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामें का आयोजन, राज्य के श्रम मंत्री, उपायुक्त, जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल

खेल के क्षेत्र में झारखंड ने देश और दुनिया में कई पदक जीते हैंः श्रम मंत्री
क्षेत्र का विकास और खेल प्राथमिकताओं में हैः डीसी रमेश घोलप.
जिले के खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चतरा का परचम लहराया हैः जिप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी.

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड के तत्वाधान में रविवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के श्रम नियोजन, कौशल एंव उद्योग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, उपायुक्त रमेश घोलप व जिप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी. ने संयुक्त रुप से किया। वहीं मुख्य अतिथि श्रम मंत्री ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल के मामले में राज्य काफी आगे है। झारखंड ने खेल के क्षेत्र में कई पदक जीतकर राज्य का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है। खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विश्व पटल पर राज्य और देश का नाम रोशन करने पर जोर दिया। वहीं उपायुक्त श्री घोलप ने कहा कि क्षेत्र का विकास और खेल उनकी प्राथमिकताओं में है। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर छुपे प्रतिभा को निखारकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर लाना है।  जिला परिषद उपाध्यक्ष सह एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिले में खेल का काफी विकास हुआ है। जिले के खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चतरा का परचम लहराया है। उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करने को कहा। टूर्नामेंट में ब्लॉक स्तरीय अंडर 15 बालक एवं बालिका वर्ग की विजेता टीमों ने भाग लिया। पहला मैच गिद्धौर बनाम हंटरगंज के बीच खेला गया। जिसमें गिद्धौर की टीम 3-0 से विजयी रही। दूसरा मैच चतरा बनाम लावालौंग के बीच खेला गया। जिसमें चतरा की टीम 3-0 से विजयी रही। तीसरा मैच सिमरिया बनाम कुंदा के बीच खेला गया।  जिसमें सिमरिया की टीम 1-0 से विजयी रही। चौथा मैच टंडवा बनाम कान्हाचट्टी के बीच हुआ। जिसमें टंडवा प्रखंड की टीम 1-0 से विजयी रही। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल समेत जिले के अधिकारी व गणमान्य मौजूद थे।