बालिका उच्च विद्यालय सिमरिया में योग क्लास का आयोजन
न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया के द्वारा सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति बालिका उच्च विद्यालय सिमरिया के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग क्लास का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चिायों ने पद्मासन, उष्ट्रासन, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न प्रकार के योग किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रवेश केवट ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा सहित विद्यालय कर्मियों का अहम योगदान रहा।