स्थाई लोक अदालत का राजस्व शिविर सम्पन्न पच्चास से अधिक मामलों का जल्द होगा निष्पादन
न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को स्थाई लोक अदालत राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जमीन से संबंधित दाखिल खारिज, लगान समेत अन्य मामले को लेकर लगभग 50 से अधिक आवेदन आए। जिसमें कई मामले का त्वरित निष्पादन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से स्थाई लोक अदालत के अरुण कुमार, संजय कुमार सिन्हा, बीडीओ मनीष कुमार, पीएलवी दयानंद शर्मा व मोजाहिर हुसैन उपस्थित थे। षिविर में बीडीओ ने कहा स्थाई लोक अदालत जन उपयोगी है। यहां आवेदन देकर निःशल्क रूप से मामले का निष्पादन करा सकते हैं। यहां बिना खर्च का न्याय मिलता है। अगला स्थाई लोक अदालत का आयोजन 29 जून को होगा। षिविर के सफल संचालन में प्रधान सहायक जेपी शर्मा, दयानंद शर्मा, अंचल निरीक्षक सुदर्शन कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई।