झारखण्ड/गुमला -घाघरा प्रखंड मुख्यालय मित्रा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम 7:30 बजे दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए।घायलों में घाघरा निवासी ब्रजेश चिक बड़ाइक, बसंत चिक बड़ाइक के नाम शामिल है। दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से टेंपो के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भेजा गया।जहा चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार ब्रजेश और बसंत दोनों सगे भाई हैं। दोनों भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर मित्रा पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर निकल रहा था।इसी क्रम में एक अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने मुख्य पथ पर टक्कर मार दी।जिससे दोनों घायल हो गए। वही अज्ञात मोटर साइकिल चालक मोटर साइकिल लेकर फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचे। घायल का हालचाल जाना है और घटना की जानकारी ली।