
पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण व एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री की ली शपथ
न्यूज स्केल डिजिटल डेस्क
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में सवा सात बजे श्री मोदी के साथ लगभग 40 मंत्रियों ने शपथ ली। ज्ञात हो कि शनिवार को ही एनडीए के सहयोगी दलों के बीच इसपर समन्वय बना लिया गया था कि किस-किस सांसद को मंत्रिपरिषद में जगह मिलेगी।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने 240 और एनडीए ने 293 सीटें जीतीं हैं। जिसमें तेलुगू देशम पार्टी ने 16 और जनता दल यूनाइटेड ने 12 सीटें जीती हैं। वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू की तरह लगातार तीन बार (1952, 1957 और 1962) का आम चुनाव जीतकर देश के प्रधानमंत्री बने। नरेंद्र मोदी भी (2014, 2019 व 2024 में जीते) तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी के पद की शपथ दिलाई। 73 वर्षीय श्री मोदी पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बने और फिर 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बने। जवाहरलाल नेहरू के बाद वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं। वे वाराणसी से लोकसभा के लिए फिर से चुने गए।
इसके अलावे पीएम नरेंद्र मोदी के 3.0 मंत्री मंडल में उपरोत सांसद मंत्री बनाए गए। राजनाथ सिंह कैबिनेट मंत्री, अमित शाह कैबिनेट मंत्री, नितिन गडकरी कैबिनेट मंत्री, जेपी नड्डा कैबिनेट मंत्री, शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री, निर्मला सीतारमण कैबिनेट मंत्री, सुब्रह्मण्यम जयशंकर कैबिनेट मंत्री, मनोहर लाल कैबिनेट मंत्री, हरदनहल्ली देवगौड़ा कुमारस्वामी कैबिनेट मंत्री, पीयूष गोयल कैबिनेट मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान कैबिनेट मंत्री, जीतन राम मांझी कैबिनेट मंत्री, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) कैबिनेट मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल कैबिनेट मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार कैबिनेट मंत्री, राममोहन नायडू कैबिनेट मंत्री, प्रह्लाद जोशी कैबिनेट मंत्री, जूएल ओरांव कैबिनेट मंत्री, गिरिराज सिंह कैबिनेट मंत्री, अश्वनी वैष्णव कैबिनेट मंत्री, ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया कैबिनेट मंत्री, भूपेंद्र यादव कैबिनेट मंत्री, गजेन्द्र सिंह शेखावत कैबिनेट मंत्री, अन्नपूर्णा देवी कैबिनेट मंत्री, किरेन रिजिजू कैबिनेट मंत्री, हरदीप सिंह पुरी कैबिनेट मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया कैबिनेट मंत्री, जी किशन रेड्डी कैबिनेट मंत्री, चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री, सीआर पाटील कैबिनेट मंत्री, राव इंद्रजीत सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, जितेंद्र सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, अर्जुन राम मेघवल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, प्रतापराव जाधव राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, जयंत चौधरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, जितिन प्रसाद राज्य मंत्री, श्रीपद यशो नाइक राज्य मंत्री, पंकज चौधरी राज्य मंत्री, कृष्णपाल गुर्जर राज्य मंत्री, रामदास आठवले राज्य मंत्री, रामनाथ ठाकुर राज्य मंत्री, नित्यानंद राय राज्य मंत्री, अनुप्रिय पटेल राज्य मंत्री, वी सोमन्ना राज्य मंत्री, चंद्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री, एसपी सिंह बघेल राज्य मंत्री, शोभा करांदलाजे राज्य मंत्री, कीर्तिवर्धन सिंह राज्य मंत्री, बनवारी लाल वर्मा राज्य मंत्री, शांतनु ठाकुर राज्य मंत्री, सुरेश गोपी राज्य मंत्री, एल मुरुगन राज्य मंत्री, अजय टम्टा राज्य मंत्री, बंडी संजय कुमार राज्य मंत्री, कमलेश पासवान राज्य मंत्री, भागीरथ चौधरी राज्य मंत्री, सतीश चंद्र दुबे राज्य मंत्री, संजय सेठ राज्य मंत्री, रावनीत सिंह बिट्टू राज्य मंत्री, दुर्गा दास उइके राज्य मंत्री, रक्षा निखिल खडसे राज्य मंत्री, सुकांता मजूमदार राज्य मंत्री, सावित्री ठाकुर राज्य मंत्री, तोखन साहू राज्य मंत्री, डॉ. राजभूषण निषाद राज्य मंत्री, भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा राज्य मंत्री, हर्ष मल्होत्रा राज्य मंत्री, निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया राज्य मंत्री, मुरलीधर मोहोल राज्य मंत्री, जॉर्ज कुरियन राज्य मंत्री व पबित्रा मार्गेरिटा राज्य मंत्री बनाए गए हैं।
वहीं मंत्रियों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम नहीं होने पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में वह काम करते रहेंगे और भारत को विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में योगदान देंगे। श्री ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री पद के लिए चुने गए सभी लोग बहुत सक्षम हैं।