
न्यूज स्केल डेस्क
रांची। रविवार देर शाम 7ः15 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन पहले ही मंत्री पद की चर्चा तेज हो चुकी है। एनडीए घटक दल के कई लोगों को पीएम आवास बुलाया गया है। इस बीच झारखंड से भी बड़ी खबर आ रही है कि कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और रांची सांसद संजय सेठ को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय हो गया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार दोनों पीएम आवास पहुंच चुके हैं। ज्ञात हो कि अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ को लेकर चुनाव परिणाम के बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि दोनों को प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में जगह मिल सकती है। अन्नपूर्णा देवी लगातार दूसरी बार कोडरमा से व संजय सेठ रांची से लगातार दूसरी बार सांसद हैं।
अन्नपूर्णा देवी का राजनीतिक सफर…
सांसद अन्नपूर्णा देवी का सियासी सफर उनके पति रमेश प्रसाद यादव के निधन के बाद शुरू हुई। उनके पति रमेश प्रसाद यादव राजद के कद्दावर नेता थे। वह वर्ष 2000, 2005 तथा 2010 में राजद से कोडरमा विधानसभा की विधायक बनी। लेकिन वर्ष 2014 में भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई और जीत दर्ज कर सांसद बनी।