जश्न के आड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने लगाया फायरिंग का आरोप…

0
1464

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/चतरा। लोकसभा चुनाव 2024 में चतरा लोकसभा सीट से मतगणना के दौरान भाजपा के निर्णायक बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाने का दौर जारी है। वहीं इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी मतगणना केंद्र में पत्रकरों से बात करते हुए ईवीएम के सील खुले होने आदि का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी मतगणना जारी है, जीत जाएं उसके बाद नियम पूर्वक जश्न मनाएं, लेकिन बीजेपी की बढ़त पर ही पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाने के साथ फायरिंग की है।

जो आदर्श आचार संहीता का उलंघन है, साथ ही मॉडल कोड ऑफ कंडट का उलंघन है, इसे प्रशासन को रोकना चाहीए। यह अच्छा संकेत नही है आने वाले समय के लिए। श्री त्रिपाठी ने कहा की इस मामले की शिकायत उपायुक्त से की गयी है।