Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीजफायर समझौते के उल्लंघन पर पाकिस्तान को भारत ने दी कड़ी चेतावनी

On: May 11, 2025 1:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMOs) के बीच शनिवार शाम को हुए सीजफायर समझौते के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने बार-बार उसका उल्लंघन किया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने देर रात एक प्रेस ब्रीफिंग में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा पिछले कुछ घंटों में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर कई बार समझौते का उल्लंघन हुआ है। विदेश सचिव ने इसे “आज हुई समझौते का सीधा उल्लंघन” बताया।

विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल इन उल्लंघनों का “उचित और पर्याप्त जवाब” दे रहे हैं और भारत इस स्थिति को बहुत गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने पाकिस्तान से अपील की कि वह इन उल्लंघनों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए और पूरे मामले को जिम्मेदारी के साथ संभाले।

विदेश सचिव ने यह भी बताया कि भारतीय सेना स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए है और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर ऐसे उल्लंघन दोहराए जाते हैं, तो उनका कड़ा जवाब दिया जाए-चाहे वह नियंत्रण रेखा पर हो या अंतरराष्ट्रीय सीमा पर। भारत की यह कड़ी प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब दोनों देशों ने सीमा पर शांति बनाए रखने की दिशा में सहमति जताई थी, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से आए ताजा उल्लंघनों ने तनाव को एक बार फिर से बढ़ा दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

Leave a Comment