विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों में बांधे गए रक्षा सूत्र

0
386

विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों में बांधे गए रक्षा सूत्र

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारियातू जंगल में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधे गये। लोगों ने इस दौरान पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत के मुखिया डेगन गंझू ने किया। कार्यक्रम के दौरान सीड बॉल का निर्माण भी किया गया। बताया गया कि यह सीड बॉल पांच जून को जंगल के विभिन्न स्थानों पर जहां पेड़ पौधे नहीं है वैसे जगह पर फेंका जायेगा। ताकि खाली स्थान में पेड़ पौधे उग सके। ग्रामीणों को पर्यावरण से होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी देते हुए कम से कम एक व्यक्ति को पांच पौधे लगाने का आह्वान किया गया। मौके पर वनरक्षी प्रकाश राणा, मृत्युंजय कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।