झालसा के निर्देशानुसार चलाया चलाया गया जागरूकता अभियान

0
91

झालसा के निर्देशानुसार चलाया चलाया गया जागरूकता अभियान

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। झालसा रांची के निर्देशानुसार पीएलभी दयानंद शर्मा एवं मुजाहिर हुसैन के संयुक्त नेतृत्व में मयूरहंड प्रखंड के करमा बिरहोर टोला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को नशा उन्मूलन 2015 के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही  परिवार व समाज में पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। इसके अलावे बच्चों को शिक्षा व वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं तथा 15100 टॉल फ्री नंबर पर विधिक सलाह हेतु प्रेरित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों को समाप्त करने की भी सलाह दी गई।