भव्य कलश यात्रा के साथ पांडेयपूरा में महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, हज़ारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

0
104

भव्य कलश यात्रा के साथ पांडेयपूरा में महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, हज़ारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा में महारुद्र यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकली गई। जिसमे आस-पास के गांव से हज़ारो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारम्भ हुआ और नगर भ्रमण करते हुए पाण्डेयपुरा छठ तालाब धरधरी पहुंचा, जहां पूरे विधि विधान से पूजनोपरांत कलश में जल भरकर कलशधारी पुनः यज्ञ मंडप पहुंचकर कलशों को स्थपित किया गया, इसके साथ ही 9 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए कलश यात्रा भ्रमण के रास्ते मंे ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह शीतल पेयजल की व्यवस्था की गयी थी। यज्ञ समिति के युवा संरक्षक और पांडेयपुरा पुलिस पिकेट प्रभारी प्रिंस सिंह दल-बल के साथ कलश यात्रा को संरक्षण देते नज़र आये। बताते चले की महारुद्र यज्ञ अगले नौ दिनों तक चलेगा। जिसमे प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ समिति द्वारा तीनों समय भोजन की व्यवस्था की गयी है। महारुद्र यज्ञ पाण्डेयपुरा और आस पास के ग्रामीण इलाको के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिसमें कथा और प्रवचन की व्यवस्था की गई है। जबकी बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, ब्रेकडान्स जैसे कई अन्य मनोरंजक संसाधन उपलब्ध हैं। यज्ञ समिति के अध्यक्ष देवनन्दन प्रसाद ने बताया की यज्ञ के आयोजन में गांव के सभी धर्मप्रेमियों और समिति के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कलश यात्रा कार्यक्रम में मुखिया रेनू देवी, गेंजना मुखिया चिंता देवी, भाजपा नेत्री निशा कुमारी, जिप सदस्य सुरेश पासवान, यज्ञ समिति के सदस्य व भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।