विधायक से मिलने जा रहे भाजपा नेता को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

0
190

न्यूज स्केल डेस्क
आरा(बिहार)। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बिहार के आरा में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार जब भाजपा नेता अपने विधायक से मिलने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में घेर कर गोली मार दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं नेताओं में भी आक्रोश है। भाजपा नेता को बहुत करीब से सीने के बाएं साइड गोली मारी गई है। मृतक भाजपा नेता प्रिंस सिंह कुदरिया गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि प्रिंस का पिछले कई महीने से जमीन विवाद चल रहा था। प्रिंस की की शादी 2022 मई में हुई थी। मृतक की पत्नी भारत सरकार में जल शक्ति/मंत्रालय पेयजल और स्वच्छता विभाग में क्लर्क के पद पर वाराणसी में कार्यरत हैं। दो दिन से पंचायती भी हो रही थी। मामले के निपटारे के लिए प्रिंस बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के घर जा रहा था। तभी घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बदमाशों ने प्रिंस को रास्ते में घेर लिया और गोली मार दी। जहां वारदात हुई वहां से विधायक का घर भी डेढ़ किमी की दूरी पर था। घटना टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव स्थित बांध के पास की है। प्रिंस बीजेपी का सक्रिय सदस्य था। केंद्रीय मंत्री से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के चुनाव में कैंपेनिंग में अहम योगदान देता था। हरेंद्र सिंह से 7 कट्ठा जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल चल रहा था। इसी मामले को लेकर बड़हरा के वर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के यहां पंचायत स्तर से जमीन विवाद खत्म करने के लिए दोनों पक्ष गए थे। प्रिंस को धमकी मिल रही थी। प्रिंस के साथियों ने उसे इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के मौसा ने हरेंद्र सिंह और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।