न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। लोकसभा चुनाव 2024 में पत्थलगडा प्रखंड में 70.68 प्रतिशत मतदाताओं ने सोमवार को मतदान किया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 6 बजे से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर मतदान के लिए पहुंचे गए थे। यह क्रम दोपहर बाद भी जारी रहा। वहीं मतदान करने में पुरुषों से आगे रही महिलाएं। पत्थलगडा प्रखंड में कुल से 17143 मतदाताओं ने वोटिंग की। बीडीओ सह सीओ राहुल देव ने बताया कि पत्थलगडा में कुल 24254 मतदाता थे। चुनाव में कुल 9006 महिला व 8137 पुरूष ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक नावाडीह बूथ 129 में 89.35 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकी सबसे कम बूथ संख्या 150 में 54.6 फिसदी मतदान हुआ। पत्थलगड़ा बूथ संख्या 139 में 508, 140 में 524, 141 में 376, सिंघानी बूथ 142 में 867, 143 में 580, 144 में 582, बरवाडीह बूथ 135 में 502, 136 में 355, 137 में 835, दुंबी गांव के कोदवारी बूथ 138 में 398 कुल 73.70 प्रतिशत मतदान हुआ।