
न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया(चतरा)। सिमरिया प्रखंड में 67.23 प्रतिशत मतदाताओं ने सोमवार को मतदाधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। मतदाधिकार उपयोग किरने में महिला मतदाताएं रहीं आगे, 29351 महिलाओं ने जहा ंमतदान किया, वहीं 26386 पुरूष मतदाताओं ने मतदान किया। चिलचिलाती धूप में भी मतदाता कतारबद्ध दिखे। वोट देने के प्रति मतदाताओं में इतना उत्साह दिखा कि सुबह से ही अपने अपने बूथ पर पहुंचने लगे थे। महिलाओं की तादाद इनमें ज्यादा थी। सिमरिया, तलसा, सबानो, चोपे, नावाटांड़, शिला, इचाक, जबड़ा, केंदू, कसारी आदि बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। नावाटांड़ में आधे घंटे तक ईवीएम मशीन खराब रहने के कारण मतदान रुका रहा। इसके अलावा सिमरिया के पांच बूथों में शाम सात बजे तक मतदान चलता रहा। बीडीओ ने इन बूथों में रौशनी का इंतजाम कराया। बहरहाल शाम 6 बजे तक सिमरिया में 67.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।