
न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व सांसद सुशील कुमार मोदी के असमय निधन पर कुंदा के राजद प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद यादव ने गहरी शोक संवेदना प्रक्ट की है। श्री यादव ने कहा कि हम अलग पार्टी में हैं लेकिन उनका मार्गदर्शन हमेशा अच्छे कार्यों के लिए ही रहता था। लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। दिवंगत भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल होने के साथ राजनीति में एक बड़े नाम थे। राज्यसभा सांसद भी रहे और इससे पहले वे बिहार कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके थे। ऐसे में सुशील मोदी का असमय दुनिया से जाना बिहार के राजनीति के लिए अपूरणीय क्षती है और इस तरह बिहार ने एक अच्छा नेता खो दिया है।