बसपा प्रत्याशी नागमणी ने मयूरहंड का किया दौरा, बेरोजगारी व रेल के मुद्दे पर मांगा वोट

0
361

बसपा प्रत्याशी नागमणी ने मयूरहंड का किया दौरा, बेरोजगारी व रेल के मुद्दे पर मांगा वोट

न्यूज स्केल संवाददात
मयूरहंड(चतरा)। चतरा लोकसभा से बसपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणी शुक्रवार को मयूरहंड प्रखंड के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान बसपा प्रत्याशी नागमणी प्रखंड के ढोढी, मंधैनिया, तिलरा, मयूरहंड, हुसिया समेत अन्य गांवों का दौरा कर लोगों से मिलकर बेरोजगारी, रेल, जेल की व्यस्था में सुधार आदि के मुद्दे को लेकर जनता से वोट मांगा। साथ ही लोगों से कहा कि हम आपके हर दुख सुख में शामिल रहेंगे। दौरे में बसपा जिलाध्यक्ष बिनोद राज, सुधीर वर्मा, वासुदेव रवि, जानकी राम, प्रभारी चंद्रशेखर दास, कुशवाहा समाज के जिला महा सचिव हिरेंद्र दांगी, राजू दांगी, अशोक रविदास, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाजी जैनुल आब्दीन, दिनेश दांगी, शंकर विष्णु दास, राम रत्न यादव, डॉक्टर प्रेम मौर्य, राम रत्न यादव आदि शामिल थे।