एकल अभियान के कार्यक्रम में धर्म रक्षा पर हुई चर्चा
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में एकल अभियान के तहत गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अभियान से जुड़ी किरण देवी के नेतृत्व में किया गया। जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ भारत माता की जयघोष व वंदे मातरम के गाने के साथ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिद्धौर मुखिया निर्मला देवी व पहरा की पूर्व मुखिया सरिता देवी उपस्थित हुई। कार्यक्रम में धर्म की रक्षा व धर्म परिवर्तन रोकने पर विशेष चर्चा की गई। कहा गया की लोगों संस्कार युक्त बने रहें। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने पर भी चर्चा किया गया। मौके पर सच अंचल अध्यक्ष महेंद्र राम, प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर दांगी, कोषाध्यक्ष निरंजन प्रजापति, संरक्षक नंदलाल केसरी व प्रमुख भरत सिंह आदि उपस्थित थे।