
न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड में लगातार मजदूरों का पलायन जारी है। जिससे लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत घटने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि प्रखंड और जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रही है। जिसमें प्रखंड कर्मी, पंचायत कर्मी, जेएसएसपीएल, शिक्षक, आंगनबाड़ी, मेठ, कृषि मित्र आदि का सहयोग लिया जा रहा है। बावजूद मतदान बेहतर होने की उम्मीद नहीं है। इसका मुख्य कारण क्षेत्र में रोजगार का आभाव है। प्रखंड में रोजगार के आभाव के कारण लगातार मजदूर पलायन कर रहे हैं। जिसकी सुध ना जनप्रतिनिधि ले रहे ळैं और ना ही प्रखंड प्रशासन। क्षेत्र में रोजगार का एक मात्र संसाधन मनरेगा है, जिसमें रोजगार का अवसर था उसे भी लगभग प्रखंड क्षेत्र में रोक लगा दिया गया है। इसके चलते मतदान के लिए आने वाले मजदूर भी आने का विचार बदल दिया है। ऐसे में जागरुक्ता में किए जा रहे खर्च व अभियान चलाने के बाबजूद मतदान का प्रतिशत घटना लाजमी है। यदि कुछ स्थानों पर पूर्व की भांति बूथ पर वोगस होगा तो कुछ मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है। अब देखना होगा की इसके लिए प्रखंड प्रशासन की पहल काम करती है, की राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता बोगस मतदान करवाकर प्रशासन का आंकड़ा बचा पाते हैं।