
न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा (चतरा)। नामांकन करने के साथ ही चतरा लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. अभिषेक सिंह जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं। डॉ. सिंह ने पत्थलगडा व इटखोरी प्रखंड के विभिन्न गावों सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र के विकास के लिए जनता से एक मौका मांगा। या। भ्रमण के क्रम में पत्थलगड़ा प्रखंड के बेलहर, दुबी, बरवाडीह, सुभाष चौक आदि स्थानों में जनसंपर्क अभियान चला कर आम लोगों से चुनाव में सहयोग करने की अपील की। वहीं इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीति को एक मिशन के तौर पर देख रहे हैं। पिछले 3 वर्षों से चतरा लोकसभा के सभी प्रखंडों के साथ पंचायत और गांव में पहुंचकर आम लोगों से संवाद करने के साथ 325 से अधिक मेगा हेल्थ कैंप लगाए, मोटिवेशनल स्पीच समेत कई कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों से रूबरू हुए। 21 दिनों तक 380 किलोमीटर पदयात्रा कर चतरा लोकसभा में व्याप्त समयाओं के साथ और भौगोलिक स्थिति से अवगत होने के बाद चुनाव में उतरने का मन बनाया। उन्होंने आगे कहा कि चतरा में अपार संभावनाएं है। एयर सही नेतृत्व और लीडरशिप के अभाव में यह क्षेत्र पिछड़ते चला गया। अबतक चतरा लोकसभा के जनप्रतिनिधि दिल्ली में यहां की बात नहीं रख पाते हैं। भाजपा के 10 वर्षों का कार्यकाल क्षेत्र को और पीछे ले कर चला गया। इस आधुनिक युग में भी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। आगे कहा कि चतरा लोकसभा को कर्मभूमि बनाए हैं और क्षेत्र को अव्वल बनाने का जो सपना देखे हैं उसे पूरा करने के लिए ही चुनाव मैदान में हैं। यहां की जनता उन्हें मौका देती है तो पूरे राष्ट्र में चतरा को अलग पहचान दिलाएंगे।