Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Mayurhand/Chatra: मयुरहंड थाना में तैनात सुरक्षा कर्मी ही असुरक्षित तो दुसरों को कैसे करेंगे सुरक्षित, चहारदीवारी नहीं, पहुंच पथ भी जर्जर

On: March 12, 2023 10:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयुरहंड थाना में तैनात सुरक्षा कर्मी ही असुरक्षित तो दुसरों को कैसे करेंगे सुरक्षित, चहारदीवारी नहीं, पहुंच पथ भी जर्जर

मयूरहंड (चतरा)हिमांशु सिंहः चतरा जिले के मयूरहंड थाने में तैनात सुरक्षा कर्मी ही खुद कुव्यवस्था के कारण असुरक्षित हैं। ऐसे में कैसे दुसरों को करेंगे सुरक्षित एक बड़ा स्वाल है। वर्षों पूर्व प्रखंड स्थापना के उपरांत थाना का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन इसके आधारभूत संरचना और संसाधन विकसित नहीं किये गये। शायद इसका कारण इसे ग्रामीण क्षेत्र में होना हो सकता है। लेकिन सरकार और पुलिस महकमें द्वारा थाने की भौगोलिक स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। थाने से महज बमुश्किल एक किलोमीटर की दूरी से जंगल प्रारंभ हो जाता है। लेकिन थाने की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी नहीं है। आम दिनों में थाने की सुरक्षा में तैनात दिवा/रात्रि प्रहरियों द्वारा बताया गया कि रात्रि में जंगली जानवर थाना कैंपस में घुस जाते हैं। गर्मी के दिनों में हिंसक जंगली जानवर पानी की तलाश में थाने में घुसकर सुरक्षाकर्मियों को जानमाल का नुकसान पहुंचा सकते हैं। थाने में पदस्थापित पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग आवास की व्यवस्था नहीं होने के कारण अनुसंधान और विवेचन कार्यों में एकाग्रता और मानसिक थकान के दौर से गुजरना पड़ता है। एक ही कमरे में दो-दो पदाधिकारियों को रहना पड़ रहा है। जिसका दुष्प्रभाव कांडो के उद्भेदन और विवेचन पर पड़ता है। थाने में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मियों के लिए भी अलग से आवास की व्यवस्था नहीं है। पदस्थापित महिला पुलिस कर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को लाचारी में प्रखंड कार्यालय परिसर में बने प्रखंड और अंचल कर्मियों के लिए बने आवास में रहना पड़ रहा है।

वहीं थाने तक का पहुंच पथ भी खस्ता हाल में है। विधायक मद से प्रखंड मुख्यालय में कई पीसीसी पथ बनाए गए हैं या संचालित हैं, लेकिन न तो विधायक और न ही उनके नामित प्रतिनिधियों ने थाने की पहुंच पथ पर नजरें इनायत की। झारखंड सरकार द्वारा कई बार घोषणा की गई है कि पुलिस को चुस्त दुरुस्त व आधुनिकीकरण के लिए झारखंड के सभी थानों को नए संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा और सूचनातंत्र को मजबूत किया जाएगा। मगर मयूरहंड थाना एक दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी संसाधन विहीन और मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment