जेएसएलपीएस की महिलाओं ने की बैठक, विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

0
137

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सलगा गांव में सोमवार को जेएसएलपीएस की महिलाओं ने ग्राम संगठन की बैठक की। जिसकी अध्यक्षता तुना देवी व संचालन गायत्री देवी ने किया। बैठक में जेएसएलपीएस कर्मी एफटीसी अनिल प्रजापति, आईपीआरपी सुनीता देवी, सीसी सुमित्रा देवी, सुनील कुमार, बीआरपी विजय रजक उपस्थित थे। सभी ने समूह ऑडिट सीसी लिकेज जैसे महत्वपूर्ण जानकारियां समूह से जुड़ी महिलाओं को देते हुए ग्राम स्तर पर कार्यरत सदस्य को जल्द से जल्द समूह ऑडिट करने की बात कही। साथ ही गर्मा सब्जी सामूहिक रूप से लगाने पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई। उसके बाद मतदाता जागरूकता को लेकर महिलाओं को शपथ दिलाया गया। पहले मतदान फिर जलपान करने का महिलाओं ने संकल्प लिया। मौके पर प्रतिमा देवी, नीतू देवी, उषा देवी, रेखा देवी, गिरिजा देवी, सुशीला देवी आदि महिलाएं उपस्थित थी।