न्यूज स्केल संवाददाता, अभिषेक यादव
कुंदा(चतरा)। गर्मी की शुरुवाती दौर में ही कुंदा प्रखंड में पेयजल का संकट गहराने लगा है। टोलो-मोहल्लों में लगे अधिकांश चापाकल खराब हो चुके हैं। बौधाडीह पंचायत क्षेत्र के कई गावों में चापाकल खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। वही पंचायत क्षेत्र के स्थानीय मुखिया अनिता देवी ने बताई की चापाकल खराब होने की सूचना फोन के माध्यम से विभाग को एक सप्ताह पूर्व ही दे दी गई है। लेकिन कई स्थानों पर अभी भी चापाकल नहीं बन सका। वही संबंधित विभाग का कहना है की लगातार क्षेत्र में खराब चापाकल मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह से ही मिस्री अपने कार्य में निकल पड़ते हैं। जैसे-जैसे कंप्लेन मिलते जा रहा है मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही बाकी बचे खराब चपकालों को भी बना दिया जाएगा। जबकी कई ग्रामीणों का अरोप है कि शिकायत पर विाग द्वारा मरम्मत नही किया जा रहा है।