अस्त्र-शस्त्र की पूजन के बाद निकाला गया भव्य मंगला जुलूस

0
113

न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर (चतरा)। चौत्र मास के प्रथम मंगलवार को राम भक्तों ने अस्त्र-शस्त्र की पूजन के बाद भव्य मंगला जुलूस निकाला गया। मंगला जुलूस गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक से निकल कर संपूर्ण गांव का भ्रमण किया। मंगला जुलूस में राम भक्तों द्वारा जमकर जय श्री राम, जय बजरंगबली, वंदे मातरम, भारत माता की जय सहित कई नारे लगाए जा रहे थे। जबकि भगवान श्री राम पर आधारित कई गीतों पर राम भक्त झूम रहे थे। मंगला जुलूस मंगलवार देर शाम निकाली गई थी। इधर मंगला जुलूस को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। समय-समय पर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक सोनी खलको, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रंजय सिंह द्वारा लगातार गश्ती की जा रही थी। जुलूस में सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष कपिल कुमार व मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में निकाली गयी। मंगला जुलूस में मुनी पांडेय, विकास कुमार, प्रयाग महतो, तपेश्वर दांगी, पप्पू कुमार सहित अन्य शामिल थे।