बीजेपी के प्रखंड स्तरीय बैठक में लिए गए कई निर्णय…

0
427

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के लेम्बोइया बगीचा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार व संचालन महामंत्री बिरोचन गिरी ने किया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सांगठनिक दृष्टिकोण से लाभार्थी संपर्क अभीयान माईक्रो डोनेशन, लोकसभा संचालन समिति का गठन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता शामिल हुवे। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की एतेहासिक जीत को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा की जनता के द्वारा स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने पहली बार चतरा लोकसभा की जनता की मांग को गंभीरता से लिया व चतरा प्रखंड के छोटे से गांव सोनबिघा गांव से प्रत्याशी बनाया। मौके पर नंदकिशोर सुलभ, विनय सिंह, सुमन सौरभ, उज्ज्वल दास, अमित तिवारी, बीरबल दांगी, मनीष कुमार सिंह, बृजेश सिंह, विमल सिंह, कुसुमलता कुशवाहा, प्रमिला देवी, मंजू देवी, जीतनारायण दांगी, जीतन राम समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही चतरा प्रेस क्लब चुनाव जितने वाले सचिव जितेंद्र तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत राणा को माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।