रामनवमी पूजा समिति की हुई बैठक, अध्यक्ष बने सुखसागर राणा

0
223

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के सिंघानी चौक में रामनवमी महापर्व को लेकर बीते देर शाम ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता तिलेश्वर दांगी व संचालन सुखसागर राणा के द्वारा किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षाेल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में रामनवमी महापर्व मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान सभी उपस्थित ग्रामीणों के बीच सिंघानी के छठ पूजा समितियों द्वारा पंचमुखी हनुमत रूद्र मंदिर सिंघानी में एक लाइट, मशीन और चोंगा रामनवमी पूजा से पहले देने की बात कही गई। जिस पर सभी उपस्थित ग्रामीणों ने ताली बजाते हुए छठ पूजा समितियों का आभार व्यक्त किया। वहीं सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन करते हुए अध्यक्ष सुखसागर राणा, उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी, सचिव ओम प्रकाश दांगी, उपसचिव प्रकाश कुमार व कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार को मनोनीत किया गया। जबकि संचालक सदस्य पूर्व सेवानिवृत शिक्षक नारायण राम दांगी, कैलाश दांगी, प्रेम भुइयां, दीपक रजक, दीनदयाल राम और विजय भगत को बनाया गया। नव चयनित अध्यक्ष ने मौके पर कहा कि इस बार भी रामनवमी महापर्व हर वर्ष की भांति हर्षाेल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में आदर्श आचार संहिता को देखते हुए मनाई जाएगी। बैठक में राजू ठाकुर, दीपक प्रसाद केसरी, राजेंद्र दांगी, शिवशंकर दांगी, संजय दांगी, प्रमोद केसरी, विजय रजक, इंद्रदेव दांगी, बजरंगी राम, बासुदेव दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।