फोरेस्टर मुकेश प्रजापति की अगुवाई में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन 

0
72

फोरेस्टर मुकेश प्रजापति की अगुवाई में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन
लोहरदगा। जिले के ग्राम तिसीया में वन विभाग ने वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। वन विभाग के फॉरेस्टर मुकेश प्रजापति की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संचालित किया गया। ग्रामीणों को वन सुरक्षा के लिए तत्पर रहने की सलाह दी गई। वनों से होने वाले फायदे और इसके संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक किया गया। वन समिति से जुड़े सदस्य को वनों में आग लगने के कारणों और अग्नि से बचने सहित अन्य बिदुओं पर जानकारी दी गई। वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह मार्च एवं अप्रैल के महीने में की जाती है। इस निमित्त शुक्रवार को कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वन विभाग फॉरेस्टर मुकेश प्रजापति ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व वनों में आग लगाकर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। जिससे वन्यजीवों व वनस्पति को भारी हानि होती है। इसके लिए वन विभाग लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। कसीयाडीह के वन समिति अध्यक्ष तबरेज अंसारी ने कहा कि वन व वन्य जीव हमारे लिए बहुमूल्य हैं। उनकी सुरक्षा करना हमारा प्रथम दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन तिसिया वन अध्यक्ष राजेंद्र गोप ने किया। इस मौके पर वनरक्षी पंकज सिंह, तिसिया के वन अध्यक्ष राजेंद्र गोप, कसयाडीह के वन अध्यक्ष तबरेज अंसारी, कोचा के वन अध्यक्ष खुदी मांझी, पाखर के वन अध्यक्ष रंथु उरांव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।