Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*हाइवा और बस की जबरदस्त भिड़ंत, तीन बच्चो की मौत, दर्जन भर गंभीर रूप से घायल, कुडू लोहरदग़ा मुख्य पथ के टाटी मोड़ की घटना।*

On: March 23, 2024 9:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
*हाइवा और बस की जबरदस्त भिड़ंत, तीन बच्चो की मौत, दर्जन भर गंभीर रूप से घायल, कुडू लोहरदग़ा मुख्य पथ के टाटी मोड़ की घटना।*
कुडू – लोहरदग़ा : रांची के बोडया से बारातियों को लेकर घाघरा के बनारी लौट रही महालक्ष्मी नामक यात्री बस की कुडू लोहरदगा मुख्य पथ एनएच 43 ए कुडू थाना क्षेत्र के टाटी मोड़ के पास शुक्रवार की रात लगभग 8: 30 बजे हाइवा से हुई आमने सामने की हुई सीधी भिड़ंत में 6 माह के बच्चे सहित कुल तीन अन्य बच्चो की मौत हो गयी जबकी बस चालक सहित बस में सवार दर्जन भर से ज़्यादा यात्री और हाइवा का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और कूडू अस्पताल भेजवाया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को रांची रिम्स रैफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी नामक यात्री बस संख्या जेएच01इए – 8810 से घाघरा के बनारी से बारात लेकर रांची के कांके थाना क्षेत्र के बोडया गयी थी। तीन दर्जन से अधिक पुरुष, महिलाओं, बच्चों से भरी बस की वहां से लौटने के क्रम में टाटी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आरहे हाइवा जेएच01 एफए – 2496 से सीधी भिड़ंत हो गयी जिससे यह हादसा हुआ। इधर
 घटना स्थल पर भाजपा लोहरदगा प्रत्याशी समीर उरांव एवं अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव पहुँचे. लोहरदगा सदर अस्पताल फिर तुरंत कुड़ु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर घायलों से मिले एवं बेहतर इलाज के लिए घायलों को रिम्स राँची भेजनें की एम्बुलेंस की व्यवस्था की. रिम्स मे बिना विलम्ब के इलाज हो इसे लेकर रिम्स में सीनियर अधिकारियो से बात कर कहा कि मरीज के पहुंचने से पहले स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था तैनात रहे। तात्कालिक मदद के लिए आगे आए युवा एवं स्थानीय लोगों के प्रति समीर उरांव ने आभार जताया और कहा कि इस दुःख की घड़ी मे पूरा भाजपा परिवार सभी के साथ खड़ा है.

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

Leave a Comment