महिला ने एसपी को आवेदन देकर पति की सुरक्षा की लगाई गुहार, कहा थाना प्रभारी कैरो नही दर्ज कर रहे मामला

0
330

शकील अहमद

कैरो / लोहरदगा : थाना क्षेत्र के गुड़ी पंचायत अंतर्गत चिपों गांव के एक 35 वर्षीय सोनी देवी ने कैरो थाना पुलिस द्वारा केस दर्ज नही करने के मामले को लेकर लोहरदगा एसपी हारीश बिन जमा को लिखित आवेदन के माध्यम से शिकायत की है। उन्होंने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि मेरे पति मिथिलेश यादव 17 मार्च को सुबह करीब दस बजे भैंस चराने के लिए गये हुए थे, तभी गांव के एक परिवार के तीन लोगों के द्वारा उन्हें जान से मारने की कोशिस की गई, पर आसपास के लोगों के सहयोग से उसकी जान बच गई। इस घटना में मेरे पति पूरी तरह जख्मी हो गए है उनका इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के तुरंत बाद ही मैंने इसकी सूचना कैरो थाना को दिया  पर कैरो पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। मैने लगातार तीन दिन कैरो थाना गई पर मामला दर्ज नही हुई। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने  एसपी लोहरदगा से कैरो पुलिस की असहयोगात्मक रवैये की शिकायत की है। अपने पति की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।